July 5, 2026

बचपन का प्यार गाकर Indian Idol 12 के सेट पर सहदेव ने मचाया तहलका, मिस ना करें ये video

IMG_20210805_204324

बचपन का प्यार मेरा…’ गाकर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। वहीं, बादशाह से बात करने के बाद अब सहदेव रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) के स्टेज तक पहुंच चुके हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने सबके साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दी। सहदेव के साथ इस गाने पर ‘इंडियन आइडल 12’ के सभी कंटेस्टेंट, जज और होस्ट भी झूमते नजर आए। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है।


दरअसल, हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सहदेव दिरदो अपने वायरल गाने को ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सहदेव के आस-पास इस शो के जज अनु मलिक और सोनू कक्कड़, कंटेस्टेंट्स और होस्ट आदित्य नारायण भी खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, सभी एक साथ सहदेव के साथ डांस भी करते दिख रहे हैं। यहां देखें ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर सहदेव की धमाकेदार परफॉर्मेंस-

लोगों को पसंद आया वीडियो
इस वीडियो में सहदेव का स्वैग देखने लायक है। इसको शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- ‘#BachpanKaPyaar OG क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ’। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले रैपर बादशाह ने भी 10 साल के सहदेव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले इस बच्चे के साथ बादशाह एक प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं।


You may have missed