April 19, 2026

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज मिले 109 नए कोरोना मरीज, 3 लोगों की हुई मौत

coco

रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 109 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 3 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 156 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत है.


छत्तीसगढ़ में 9 लाख 87 हजार 642 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 1 हजार 780 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 533 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 43 हजार 810 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. आज रायपुर जिले में 13, जांजगीर में 10, जशपुर में 11 और बस्तर में 10 कोरोना मरीज मिले है

प्रदेश के सभी जिलों में 5 अगस्त को संक्रमण की दर 1 प्रतिशत से नीचे रही है. 3 जिलों बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया. इस दिन प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.26 प्रतिशत रही है. विभिन्न जिलों में संक्रमण की दर 0 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 0.75 प्रतिशत रही है.


You may have missed