April 20, 2026

AFI ने नीरज चोपड़ा को दिया तोहफा; स्वर्ण पदक जीतने वाली तारीख बना दी खास, किया यह बड़ा ऐलान

IMG_20210810_133250

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलिंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. जैवलिन थ्रो के इस खिलाड़ी ने देश को एथलेटिक्स में पहला मेडल दिलाया. वहीं वह व्यक्तिगत इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले अभिनव बिंद्रा ने 2008 में निशानेबाजी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था. नीरज की उस उपलब्धि पर चारों तरफ से उन पर ईनामों की बारिश हो रही है. ऐसे में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) भी पीछे नहीं है.


एएफआई ने मगंलवार को नीरज चोपड़ा की सफलता को यादगार बनाने के लिए बड़ा फैसला किया. इसके लिए उन्होंने अनोखा तरीखा खोजा है. नीरज ने सात अगस्त को स्वर्ण पदक जीता था और एएफआई ने फैसला किया है कि इस दिन हर साल पूरे देश में राज्य स्तर पर जैवलिन थ्रो के टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे.

नीरज चोपड़ा ने जाहिर की खुशी
नीरज चोपड़ा ने इस ऐलान पर खुशी जाहिर करते हुए फेडरेशन को धन्यवाद कहा. नीरज ने कहा, ‘मुझे सुनकर बहुत खुशी हुई. मैं धन्यवाद देना चाहता हूं फेडरेशन का कि उन्होंने मेरे दिन को इतना खास बनाया है. मुझे खुशी है कि मैं अपने देश के लिए प्रेरण बन पाया हूं. मुझे देखकर बच्चे प्रेरित होंगे. जूनियर एथलीट भी जैवलिन थ्रो में आगे आएंगे और देश के लिए और मेडल जीतेंगे.


You may have missed