Video : फुटबॉल मैच के दौरान मैदान के बीच पहुंचा 2 साल का बच्चा, मां ने भाग कर पकड़ा
फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर एक अनोखी घटना सामने आई है. जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल एफसी सिनसिनाटी और और लैंडो सिटी के बीच हो रहे मैच के दौरान अचानक एक दो साल नन्हा बच्चा मैदान पर दौड़ता हुआ आ गया. उसे खेल के बीच में आता देख सभी फुलबॉलर भी दंग रह गए.


बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो बीच मैदान पर चल रहे मैच के दौरान अपनी मां को पूरे फिल्ड का एक चक्कर लगवा दिया. इस वीडियो में बच्चे की मां उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ती है. मां अपने बच्चे को जल्द से जल्द स्टैंड में वापस लाने के लिए उसके पीछे दौड़ती है. जैसे ही वह बच्चे को पकड़ती है वो भी मैदान पर धड़ाम से गिर जाती है. मां और बच्चे की इस वीडियो को लोग खूब पंसद कर रहे हैं.
We hope this mother and her young pitch invader are having a great day. 😂
pic.twitter.com/hKfwa6wyWI— Major League Soccer (@MLS) August 9, 2021
बच्चे और उसके मां की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को मेजर लीग सॉकर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्टट की है. इस वीडियो के का कैप्शन भी उन्होंने काफी मजेदार लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा मैदान पर घुसपैठ करने वाले इस मां और बच्चे के लिए आज का देन यादगार रहा।
वीडियो के अलावा फोटोग्राफर सैम ग्रीन ने भी मां और इस नन्हे बेटे की शानदार फोटो ट्वीटर पर शेयर की है. इस फोटो में मां और उसके बेटे की तस्वीर साफ तौर पर देखी जा सकती है. मां और उसके बच्चे की यह तस्वीर और वीडियो दोनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. लोग इस वीडियो और फोटो दोनों को खूब पंसद कर रहे हैं.

