CG NEWS: 40 फीसदी बढ़ सकता है बस किराया, परिवहन मंत्री ने दिए संकेत
रायपुर। कोरोना वायरस की वजह से प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति बनी रही थी। ऐसे में जहां एक तरफ संक्रमण की दर घट रही है तो वहीं महंगाई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर अब यातायात सेवाओं पर भी पडऩे लगा है। अब प्रदेशवासियों को बस में यात्रा करने के लिए थोड़ा ज्यादा खर्चा उठाना पड़ सकता है क्योंकि बस मालिकों ने यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की है।


प्रदेश में बस में सफर करने वालों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। जल्द ही बस किराया बढ़ाया जा सकता है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इसके संकेत दिए हैं। परिवहन संघ की मांगों पर विचार अंतिम चऱण पर है। बता दें कि परिवहन संघ ने 40 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग की है। इसके आदेश भी जल्द जारी किए जा सकते हैं।

