April 22, 2026

Video : बाल सुखाते सुखाते पांचवी मंजिल से गिरी लड़की, जानिये फिर क्या हुआ

r_1628768096UKHATE

कहते हैं कि जिंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ में है। ऊपरवाला जब मेहरबान होता है तो मौत चाह कर भी कुछ नहीं कर पाती और किस्मत जिंदगी बचा लेती है। किस्मत जब मेहरबान होती है तो जी का जंजाल बने बाल भी जाल बन जाते हैं औऱ जान बचा लेते हैं।


कुछ ऐसा ही वाकया पुणे की एक लड़की के साथ हो गया जिसकी यमराज से मुठभेड़ होने वाली थी लेकिन उसके उलझे बालों ने उसकी जिंदगी को बचा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ये वाकया कैद हुआ जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

दरअसल पुणे में एक इमारत में लड़की पांचवी मंजिल की बालकनी पर खड़ी होकर बाल सुखा रही थी और अचानक बाल सुखाने के दौरान वह पाचवीं मंजली से गिर गई। लेकिन खुशकिस्मती से लड़की के बाल फ्लैट की खिड़की की ग्रिल में फंस गए जिसके कारण वो वहीं लटक गई। इसके बाद घरवालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया और काफी घंटों की कवायद के बाद लड़की को बचा लिया गया।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो आप देख सकते हैं रेस्क्यू टीम ने लड़की तक पहुंचने के लिए एक लंबी रस्सी फेंकी और लड़की को बचाने के लिए सीढ़ी लगाई और फिर उसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।


You may have missed