April 20, 2026

यहां इन दो नाम वाले लोगों को फ्री में दिया जा रहा है पेट्रोल, जानिए क्या है वो दो नाम और क्यों दिया जा रहा फ्री में पेट्रोल

petrol1-reuters-small-1

टोक्यो ओलिंपिक में भारत की झोली में 7 मेडल आए हैं। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण ने एथलेटिक्सर में दोबारा भारत की उम्मीद जगा दी है। वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के लिए इतिहास रचा। भारतीय पदकवीरों के जीत का जश्नए पूरा देश मना रहा है, इस बीच तमिलनाडु के एक पेट्रोल पंप ने मेडल जीतने की खुशी का इजहार अनोखे तरीके से किया है।


दरअसल, तमिलनाडु के करूर जिले के तिरुमनिलैयूर गांव के एक पेट्रोल पंप मालिक ने ऐलान किया है कि वह नीरज और सिंधु नाम के लोगों को मुफ्त में पेट्रोल देंगे। पट्टाली मक्कल काची के पूर्व विधायक एआर मलैयाप्पाोसामी के अनुसार यह ऑफर बुधवार को शुरू किया गया है जोकि शुक्रवार तक जारी रहेगा। पेट्रोल पंप के मालिक और पूर्व विधायक ने कहा, ‘सामान्य परिवार में पैदा होकर नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्डा मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हमनें अपनी खुशी जाहिर करने के लिए नीरज नाम के लोगों को दो लीटर पेट्रोल मुफ्त में देने का फैसला लिया है। जबकि सिंधु के नाम के लोगों को एक लीटर मुफ्त पेट्रोल देने की योजना है।

हालांकि अभी तक नीरज नाम के केवल तीन लोग ही हमारे पेट्रोल पंप पर आए हैं, क्योंकि यहां पर नीरज नाम सामान्यी नहीं है। वहीं तमिलनाडु में सिंधु नाम बहुत ही सामान्य है, इसलिए उम्मीहद है क‍ि सिंधु नाम के आज और लोग आएंगे।’ इसके साथ ही पेट्रोल पंप की ओर से कहा गया कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए नीरज या सिंधु नाम के लोगों को पेट्रोल पंप पर अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। पश्चिम बंगाल का रहने वाला एक व्यक्ति जो करूर में रहता है, कल उसने इस स्कीम का लाभ उठाया। हमारे चैंपियन को सम्मानित करने का यह एक अनोखा तरीका है।

 


You may have missed