May 5, 2026

रानू मंडल का नया वीडियो वायरल, गाती दिखी बचपन का प्यार

RANUMANDAL

इन दिनों सोशल मीडिया पर सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) और बादशाह (Badshah) के ‘बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyaar) गाने की धूम मची हुई है। एक ओर जहां ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी इस पर खूब रील्स बनाए जा रहे हैं। इस बीच रानू मंडल (Ranu Mondal) का भी एक वीडियो सामने आया है, जहां वो बचपन का प्यार गाती दिख रही हैं। दरअसल इंस्टाग्राम पर सेकर्ड अड्डा (Sacred Adda) नाम के एक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स कॉलर माइक पकड़े नजर आ रहा है और साथ में खड़ीं रानू मंडल, सुपरहिट गाना बचपन का प्यार गाती दिख रही हैं। ये क्लिप काफी छोटा है, लेकिन तेजी से वायरल हो रहा है।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sacred Adda (@sacredadda)

याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले सहदेव का बचपन का प्यार गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ और हर कोई सहदेव का फैन हो गया। इसके बाद बादशाह ने सहदेव को मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया और उसके साथ इस गाने को रिक्रीए किया। ये गाना अब यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड पर बना हुआ है। बात अगर इसके ओरिजनल वीडियो की करें तो एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर टीचर्स के सामने ‘बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे’ गाता नजर आ रहा है। इस बच्चे का नाम सहदेव है, जो छत्तीसगढ़ के सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक में रहता है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो दो साल पुराना है।

 

 


You may have missed