August 19, 2026

चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को घसीटते हुए तेजी से निकली कार, Video देख कर उड़ जाएंगे आपके होश

IMG_20210815_104833

पंजाब के पटियाला से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वाहन चेकिंग के दौरान एक मनचले कार चालक को पुलिसकर्मी को कार से घसीटते देखा जा सकता है. पुलिसकर्मी, कार चालक को रोक ही रहा था कि वह कार की स्पीड बढ़ाते हुए आगे निकल गया. कार से टकराकर सड़क पर गिरने से पुलिसकर्मी को काफी चोट आई है. डीएसपी हेमंत शर्मा ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है. घटना को अंजाम देने वाली कार को ट्रैक कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है.


कार के आगे की तरफ एक काला झंडा लगा हुआ था. कार का पिछला बंपर भी उतरा हुआ लग रहा था. मौके पर कई वाहन खड़े थे. सभी पूरे घटनाक्रम को एक टक देख रहे थे.

समाचार एजेंसी के मुताबिक घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है और कार का पता लगा लिया गया है. डीएसपी सिटी हेमंत शर्मा ने कहा, “कार चालक ने चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मियों को कार सहित घसीटा. कार का पता लगा लिया गया है और आगे की जांच जारी है.”


You may have missed