बड़ी खबर: पड़ोसी के साथ भागी पत्नी को तलवार से मारकर पति ने उतारा मौत के घाट
गरियाबंद। गरियाबंद में एक व्यक्ति ने तलवार मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले पड़ोसी के साथ भाग गई थी। 4 दिन पहले गांव लौटी तो उसने अपनी पत्नी को रविवार को बीच सड़क पर तलवार से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। लेनिक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक कुरुसकेरा गांव निवासी मनोज तारक की शादी गायत्री तारक (26) से 9 साल पहले हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। सब ठीक चल रहा था। इस बीच करीब एक साल पहले गायत्री अपने पति को छोड़कर पड़ोसी मानसचंद के साथ भाग गई, हालांकि इसके बाद भी मनोज ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन 4 दिन बाद मानसचंद के साथ गायत्री गांव लौट आई। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। यह बात मनोज तारक को बर्दाश्त नहीं हुई। रविवार को गायत्री से मिलने के लिए मनोज उसके घर तलवार लेकर जा रहा था।
गायत्री उसे रास्ते में ही मिल गई। दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और मनोज ने तलवार से गायत्री की दोनों कनपटी पर वार कर दिया। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। इस दौरान गांव के लोग भी देख रहे थे, लेकिन मनोज के सिर पर खून सवार देख कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके चलते तड़प-तड़प कर गायत्री ने दम तोड़ दिया। आरोपी गांव छोड़कर भागने की फि राक में था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा लिया।

