Bigg Boss से बाहर हुईं उर्फी ने दिव्या अग्रवाल और जीशान पर निकाली भड़ास- इन्हें थप्पड़ मारना है..
Bigg Boss OTT के घर का पहला हफ्ता काफी धमाकेदार रहा और सोने पर सुहागा साबित हुआ करण जौहर (Karan Johar) का वीकेंड का वार. करण ने घर में हो रही हर गलत बात पर न केवल अपना नजरिया रखा बल्कि कई कंटेस्टेंट की जमकर क्लास भी लगाई. पर पहले वीकेंड के वार पर ही एक्ट्रेस-मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) घर से बाहर हो गई हैं. उर्फी अपने इस एविक्शन से बहुत नाराज हैं. घर के अंदर भी उर्फी की नाराजगी साफ नजर आ रही थी. लेकिन घर से बाहर होकर उर्फी ने को-कंटेस्टंट दिव्या अग्रवाल (Divya Agrwal), जीशान और नेहा भसीन (Neha Bhasin) पर अपना गुस्सा निकाला.


उर्फी ने बताया कि घर से निकलते ही वह इतनी निराश हो गई थीं कि वह अपने बिस्तर पर लेट कर खूब रोईं. उर्फी ने बताया कि उन्हें लगा नहीं था कि वो बेघर होंगी, बल्कि उन्हें रोकेश बापट के घर से बेघर होने के ज्यादा चांस लग रहे थे. उर्फी से पूछा गया कि वह अपने एलिमिनेट होने से ज्यादा दुखी थीं या जीशान के धोखे से तो उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों चीजों से दुखी हूं. इस लड़के ने मुझे बहुत बड़ा धोखा दिया. मुझे उसे थप्पड़ मारना है, मैं इतना गुस्से में हूं. मैं उसे डंडे मार सकती हूं.’
उर्फी और जीशान, बिग बॉस में कनेक्शन बनकर गए थे.
वहीं जब घर के सबसे चालाक कंटस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उर्फी ने कहा, ‘दिव्या अग्रवाल, चंट, चालाक, चतुर… मैंने देखा बाहर आकर इसने जो-जो मेरे बारे में कहा है, बकवास करी है. मैं खाना बना रही हूं तो कमेंट किया है कि मैं तेल ज्यादा डाल रही हूं. अब उसके खाने की किसी ने तारीफ की नहीं तो वो चिढ़ गई.’
वहीं घर में वापसी के सवाल पर उर्फी ने कहा, ‘अगर मुझे घर में जाने का मौका मिला तो जो मैं सबसे पहले तो दिव्या और जीशान के साथ, पता नहीं शायद कीड़े-वीड़े छोड़ दूं उनके बिस्तर पर. इन दोनों की तो मैं वाट लगा दूंगी, गंजा कर दूंगी दोनों को. और घर में जाकर जो मैं बिलकुल नहीं करूंगी वो होगा नेहा भसीन का साथ देना. मैंने देखा उन्होंने मेरी बहुत बुराई की है. दूसरा अब अगर मुझे गुस्सा आएगा न तो मुझे कोई भी रोके, मैं तो बोलूंगी.’

