करीना कपूर के खिलाफ साजिश! सीता के रोल के लिए 12 करोड़ फीस की झूठी न्यूज किसने प्लांट कराई?
करीना कपूर (Kareena Kapoor) फिल्म रामायण में ‘सीता’ के रोल को निभाने को लेकर काफी समय से विवादों में घिरी हैं. खबरों की मानें तो करीना ने इस रोल के लिए 12 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मांगे थे. जिसकी वजह से करीना ट्रॉलिंग का शिकार भी हुईं लेकिन अब करीना ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है.


करीना ने दिया कुछ ऐसे रिएक्शन
हाल ही में करीना कपूर से एक चैनल को दिए इंटरव्यू में 12 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस मांगने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है दरअसल करीना से पूछा गया कि ‘करीना कपूर खान आगे क्या कर रही हैं? आप आमिर खान के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं. चर्चा है कि आप 12 करोड़ रुपये की फीस भी मांग रही हैं? कई दूसरी ऐक्ट्रेसेस भी आपकी बढ़ी फीस के सपोर्ट में उतरीं, लेकिन क्या यह खबर महज अफवाह थी या इसमें सच्चाई है?’
इस सवाल के जवाब में करीना ने ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए सिर्फ अपना सिर हिलाया और कहा, ‘हां, हां’ करीना कपूर के इस रिएक्शन से काफी कुछ साफ हो गया. यानी करीना ने अपनी हामी इस बात के लिए भरी कि वो खबर महज एक अफवाह थी. सवाल ये है कि करीना के बारे में इस तरह की खबरें कौन प्लांट करवाता है क्योंकि इससे करीना की सोशल मीडिया पर काफी फजीहत हुई थी.
सोशल मीडिया पर करीना हुईं ट्रोल
हाल ही में एक खबरें सामने आई थी कि ‘सीता’ के रोल के लिए मेकर्स ने जब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से संपर्क किया तो उन्होंने 12 करोड़ मांग रुपये की फीस मांग ली जबकि करीना इससे पहले अपनी फिल्मों के लिए 6 से 8 करोड़ चार्ज करती थीं.
यही बात यूजर्स के गले से नीचे नहीं उतरी और यूजर्स ने करीना को खूब लताड़ लगाई. इतना ही नहीं यूजर्स ने तो खबर के स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए करीना को बॉयकॉट की मांग कर डाली और ट्विटर पर हैशटैग बॉयकॉट करीना कपूर खान(#BoycottKareenaKhan)भी जमकर ट्रेंड हुआ. फिल्म के निर्देशक अलौकिक देसाई ने इन खबरों का खंडन किया था और कहा कि सीता के रोल के लिए करीना कपूर को अप्रोच ही नहीं किया गया. फिल्म अभी प्री—प्रोडक्शन स्टेज पर ही है. जब कास्ट फाइनल होगी तब इसकी घोषणा की जाएगी.
एक्ट्रेसेस ने करीना का किया सपोर्ट
करीना को जब ट्रोल किया गया तो एक्ट्रेस तापसी पन्नू, पूजा हेगड़े और प्रियामणि तक उनके सपोर्ट में उतरी थीं. करीना की बढ़ी फीस पर लोगों का चीखना-चिल्लाना बेवजह गलत है. यह साबित करता है कि समाज, औरत और पुरुष के लिए दोहरी मानसिकता रखता है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म सुपरहिट फिल्म ‘द फॉरेस्ट गंप’ की हिन्दी रीमेक है, जिसमें करीना कपूर खान का भी अहम रोल है.वहीं करीना की ‘वीरे दी वेडिंग 2’ और हंसल मेहता की एक अनाम फिल्म में नजर आएंगी.

