CG में हादसा: गुटखा लेने रोड क्रास कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 क्रास कर गुटखा लाने जा रहे एक युवक को ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाहीर्पूचक चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया, इससे युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस किे अनुसार ग्राम कोटरी थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ निवासी खेमचंद साहू 16 अगस्त को अपने अधीन काम करने वाले मजदूर लक्ष्मीधर सिदार, ईश्वर पटेल, गोपाल, जयंत, पप्प साहू के साथ बाइक में नरसिंगनाथ दर्शन करने गए थे। बाद में चण्डी मंदीर घुंचापाली बागबाहरा भी दर्शन के लिए आए थे। लक्ष्मीधर सिदार, ईश्वर पटेल व खेमचंद्र एक बाइक में थे। वहीं मदन गोपाल, जयंत, पप्पु साहू एक बाइक में बैठकर वापस आ रहे थे। रात साढ़े 11 बजे एनएच- 53 रोड़ लाटादादर चैनडीपा के पास बाइक खड़ी करके गुटखा लेने रोड क्रास करदुकान जा रहा था। उसके पिछे-पिछे लक्ष्मीधर सिदार आ रहा था। उसी समय सांकरा तरफ से अज्ञात वाहन के चालक ने लक्ष्मीधर सिदार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई।

