June 28, 2026

ASI गिरफ्तार: 15 वर्षीय किशोरी से रेप के मामले में हुआ गिरफ्तार, घर आने वाली लड़की को बनाया कई बार हवस का शिकार

girftar

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुईखदान थाने में पदस्थ एएसआई को रेप और जान से मारने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कई दिनों से 15 साल की बच्ची का शोषण कर रहा था। नाबालिग को डराने और धमकाने के लिए उसके दोनों पैर भी जला दिए थे। बच्ची के पैर पर जलने के निशान भी हैं। आरोपी एएसआई नरेंद्र गहीने है। नरेंद्र थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में अकेला रहता था। उसने एक महिला को घर का खाना बनाने और बाकी काम करने के लिए काम पर रखा था।


यह भी पढ़े- बंद बंद बंद : फटाफट निपटा लें जरूरी काम,,,कल से लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

पीडि़त की मां पिछले एक साल से नरेंद्र के घर खाना बनाने के लिए आ रही थी। कोरोना काल के समय उसकी तबीयत खराब हो गई। उस समय वो अपनी बेटी को खाना बनाने के लिए भेज दिया करती थी। इस दौरान वह नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा। नरेंद्र ने मौका पाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद नरेंद्र अक्सर नाबालिग का शोषण करने लगा। इस दौरान पीडि़त इसका विरोध करती थी, लेकिन आरोपी डरा-धमकाकर हर बार उसे चिप करा देता था।

पीडि़ता ने अपने माँ को बताई आप बीती
एक दिन आरोपी ने लड़की के दोनों पैर भी जला दिए। इसके बाद पीडि़त ने पूरी कहानी अपनी मां को बताई। बाद में पूरे मामले की लिखित में शिकायत पुलिस में की गई। छुईखदान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि आरोपी एएसआई नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े- LOCKDOWN: कोरोना का सिर्फ एक केस मिलने पर पुरे देश में लगाया गया लॉकडाउन, प्रधानमंत्री ने की लॉकडाउन की घोषणा

14 अगस्त को पीडि़त की मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। 16 अगस्त को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और देर रात नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीडि़त की मां आरोपी पुलिस वाले के घर खाना बनाने का काम करती थी। इसी बीच उसकी बेटी ए एस आई के संपर्क में आई थी।


You may have missed