May 5, 2026

CG में बड़ा हादसा: एनीकेट पार करते बहे एक ही परिवार के तीन लोग, एक महिला की मौत, 2 लोगों की तलाश जारी…

ANIKATT

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एनीकट पार करते समय नदी में डूब जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है, मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 9 वर्षीय बच्ची शामिल है।


मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है। पथरिया इलाके के बगबुड़वा गांव में रहने वाले उतरा मरावी (45 वर्ष), रामेश्वरी मरावी (40 वर्ष) और अन्नपूर्णा मरावी आगर नदी पर बने एनीकट पार कर रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए है. माना जा रहा है कि तेज पानी के बहाव के बीच एनीकट पार करते समय हादसा का शिकार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस को पत्नी का शव तो मिल गया है, वहीं पति और बच्ची के शव की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद लोगो मे मातम पसरा है।


You may have missed