May 5, 2026

CG NEWS: इंजीनियरिंग छात्रा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

SHATRA

जगदलपुर। पुलिस लाइन में रहने वाली इंजीनियरिंग छात्रा ने मानसिक बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे महारानी अस्पताल ले गए, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।


कोतवाली थाना में पदस्थ एएसआई सुजाता डोरा ने बताया कि मृतका भुवनेश्वर (ओडिशा) में रखकर बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह 5 भाई, बहनों में दूसरे नंबर की थी। परिवार के लोगों ने बताया कि विगत 6 माह से मानसिक हालत ठीक न होने के चलते उसका उपचार चल रहा था, बीती रात को घर के कमरे में अपनी चुन्नी को ही फंदा बनाकर झूल गई। रात को जब उसकी बुआ किसी काम से गई तो उसे लटकते हुए देखकर परिजनों को आवाज लगाई, जब पीडि़ता को महारानी अस्पताल ले गए, तब तक उसकी सांस चल रही थी, लेकिन कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका की माँ जेल विभाग में कार्यरत है। मृतका के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


You may have missed