ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान! एक बार रिचार्ज करके साल भर करें फ्री कॉलिंग, मिलेगा डेटा भी
रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान पेश करते हैं. कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए से नए प्लान ऑफर करती रहती हैं. अगर आप भी ऐसा प्लान खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको हर महीने रिचार्ज न कराना पड़े और आपको साल भर की वैलिडिटी मिल जाए, तो यहां हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं. यहां हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जहां आप 118 रुपये महीने के खर्च पर पूरे साल यानी 365 दिनों के लिए वैलिड वाला प्लान ले सकते हैं.


Jio का 1299 रुपये का प्लान: Reliance Jio के 1299 रुपये वाले प्लान में 24GB डेटा मिलता है. इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. अगर मंथली रिचार्ज के तौर पर देखें तो एक तरह से आपका हर महीने 118 रुपये का खर्च आएगा.
हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड से चलता है. अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. साथ ही 3600 SMS मिलेंगे. साथ ही jio ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा.
Airtel का 1498 रुपये का प्लान
Airtel के 1498 रुपये वाले प्लान में 24 जीबी डेटा मिलता है. इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. अगर मंथली रिचार्ज के तौर पर देखें तो एक तरह से आपका हर महीने 124 रुपये का खर्च आएगा. हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड से चलता है.
अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. साथ ही 3600 SMS मिलेंगे. एयरटेल के प्लान में एक्सस्ट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलो ट्यून, अनलिमिटेड डाउनलोड के साथ विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
Vodafone Idea का 1499 रुपये का प्लान
Vodafone Idea के 1499 रुपये वाले प्लान में 24 जीबी डेटा मिलता है. इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. अगर मंथली रिचार्ज के तौर पर देखें तो एक तरह से आपका हर महीने करीब 125 रुपये का खर्च आएगा. अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है. साथ ही 3600 SMS मिलेंगे. इसके अलावा Vi Movies और TV Basic का फ्री एक्सेस मिलेगा.

