November 28, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और कार के बीच भिडंत में विधायक के बेटे समेत तीन की मौत

IMG_20210824_084840

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बस और कार में भिड़ंत से मरवाही विधायक के बेटे समेत तीन की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों युवकों के शव कार में ही फंस गए थे। जिसे गैस कटर की सहायता से तीनों के शव बाहर निकाले। जानकारी के अनुसार हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास करीब 2 बजे के आसपास हुआ है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतकों की पहचान की।


बताया जा रहा है कि तीनों युवक विद्युत विभाग में कार्यरत थे। वहीं मृतकों में एक की पहचान मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव के बेटे प्रवीण ध्रुव के रूप में हुई। हादसे के बाद तीनों युवकों के शव कार में फंस गए थे, जिसे पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।


You may have missed