August 14, 2026

CG में फिर बड़ा हादसा: खड़ी ट्रक से टकराया बाइक, हादसे में पिता-पुत्र की मौत और बहु घायल

BALODA BAJAR

बलौदाबाजार। सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई व बहु को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जानकारी के अनुसार हादसा पलारी थाना क्षेत्र के खरतोरा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देररात बाइक सवार पिता पुत्र और बहु तीनों पैतृक गांव से रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। जोरदार टक्कर में पिता-पुत्र की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।


वहीं हादसे में घायल महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पलारी पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मृतकों की पहचान ग्राम ससहा निवासी साधुराम साहू (75) और उसके पुत्र रामकुमार साहू (35) के रूप में हुई है। साधुराम की बहू लक्ष्मी साहू (30) घायल है।


You may have missed