June 27, 2026

शर्मनाक घटना: कपल से लुटेरों ने की पैसों की मांग, नहीं देने पर महिला से किया गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को बेरहमी से पीटा

raip

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है, लुटेरों के एक गिरोह ने पैसा देने से मना करने पर एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. इतना ही नहीं महिला के बॉयफ्रेंड को गुंडों ने बेरहमी से पीटा भी. पुलिस के मुताबिक यह घटना कर्नाटक के मैसूर में सामने आई है.


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले में FIR (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर ली है.FIR के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके में चामुंडी हिल्स के समीप लुटेरों के गिरोह ने कपल को घेर लिया और उनसे पैसे मांगे.

मना करने पर उन पर हमला किया गया. दो आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया, उसके बॉयफ्रेंड को गिरोह के सदस्यों ने पीटा.

घटना के लगभग 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला और उसके बॉयफ्रेंड को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा है कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है. महिला का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है.

चामुंडी हिल्स, मैसूर शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर, राज्य के लोकप्रिय स्थलों में से एक है जहां चामुंडेश्वरी मंदिर स्थित है.


You may have missed