April 20, 2026

Video : रंगबाजी दिखा रही थीं महिला कांस्टेबल, बोलीं- यहां पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं… हो गईं लाइन हाजिर

Revolver Rani

यूपी के आगरा में रिवाल्‍वर लेकर सोशल मीडिया पर टशन दिखाने वाली महिला सिपाही को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। महिला सिपाही आगरा के एमएम गेट पर तैनात थी। महिला सिपाही ने टशन दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर रिवाल्‍वर लेकर वीडियो बनाकर वायरल किया था। वीडियो में महिला सिपाही ने कमर में रिवाल्‍वर लगा रखा है बाद में रिवाल्‍वर को हाथ में लेकर डायलाग भी बोले हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी मुनिराज ने महिला सिपाही का तलब कर लाइन हाजिर कर दिया है।


उधर आधिकारिक तौर पर ये बताया गया है कि महिला सिपाही को रिवाल्‍वर एलाट नहीं था,‍ फिर महिला सिपाही के पास ये रिवाल्‍वर कहां से आया। इस रिवाल्‍वर का मालिक कौन है इसकी भी जांच की जा रही है। एसएसपी मुनिराज ने इसे वर्दी का अपमान मानते हुए सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह को कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा को थाने में लिखा-पढ़ी (मुंशी) का काम दिया गया था। प्रियंका को इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पर वीडियोज अपलोड करने का शौक है। 21 अगस्त को प्रियंका ने कार्यालय में बैठ कर सेल्फी मोड में एक वीडियो इंस्ट्राग्राम पर अपलोड किया जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद उसने कई और वीडियो बनाए।

वायरल वीडियो में ये डायलाग बोले
फिल्मी डॉयलाग पर प्रियंका ने कमर में रिवॉल्वर लगाकर एक्टिंग की है। इसमें बैकग्राउंड में डॉयलाग बोला जा रहा है कि हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है। आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है? यह हम तुम्हें दिखाते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और न गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखवाते हैं। हमारे यहां पांच-पांच साल के बच्चे भी कट्टा चलाते हैं।

कौन है रिवाल्‍वर का मालिक
प्रियंका शर्मा को रिवाल्‍वर अलॉट नहीं थी पर उसने वीडियो बनाते समय कमर में जो रिवाॅल्वर लगाई है वो किस पुलिसकर्मी की थी इसकी भी जांच की जा रही है। जानकारी के बाद रिवाल्वर के मालिक पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रियंका मिश्रा ने अपना रिवाल्वर के साथ वाला वीडियो तो डिलीट कर दिया है पर अभी भी उसके अकाउंट पर उसके वर्दी और सिविल ड्रेस में तमाम वीडियो मौजूद हैं। कार्यवाही के बाद उसके फालोवर भी लगातार बढ़ रहे हैं।

 


You may have missed