June 6, 2026

CG में कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या: दुकान में घुसकर आरोपी ने व्यापारी को उतारा मौत के घाट

IMG_20210829_170547

महासमुंद। महासमुंद के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर (गोलू) का लेन देन को लेकर विवाद में हत्या कर दिया गया है। रविवार को फिंगेश्वर के सूखा नदी के पास स्थित मछ्ली मार्केट में यह वारदात करीब साढ़े 11 बजे हुई है। प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार मछली व्यवसाय को लेकर फिंगेश्वर के कुछ व्यापारियों से संदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।


विवाद देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मछली कारोबारियों ने मछली काटने के धारदार हथियार से संदीप पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया

फिंगेश्वर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक संदीप चंद्राकर की उम्र करीब 35-40 वर्ष का बताया जा रहा है। वर्तमान में महासमुंद भलेसर रोड में रह रहे थे। वे मूलतः ग्राम सोरिद के रहने वाले हैं।

खेती के साथ-साथ मछली का भी कारोबार संदीप करते थे। इस हत्याकांड के पीछे मछली के रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद होने पर इस व्यापार से जुड़े लोगों ने आक्रोशित होकर सरेआम हत्याकांड को अंजाम दे दिया।


You may have missed