April 17, 2026

BREAKING : मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली के लिए फिर हुए रवाना

ts3

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी पारा अभी उतरा भी नहीं है और दो दिन के भीतर ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव फिर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सोमवार दोपहर बाद की फ्लाइट से वे दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।उनके इस उड़ान से राज्य में एक बार फिर अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि सिंहदेव अपने परिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली गये हैं, कल वो दिल्ली से वापस लौट सकते हैं।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले सिंहदेव शनिवार की रात करीब 8 बजे दिल्ली से रायपुर लौटे थे। दिल्ली वो करीब 10 दिन से ज्यादा वक्त से रूके हुए थे। रायपुर लौटने के बाद कल उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और फिर आज पंचायत विभाग की समीक्षा के बाद दिल्ली रवाना हो गये।


You may have missed