Latest Photos : श्मशान घाट पर सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन करने पहुंची शहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला Siddharth Shukla का निधन 2 सितंबर को गया है. इस नायाब एक्टर के निधन से हर कोई टूट सा गया है. ऐसे में सिद्धार्थ Siddharth Shukla की सबसे अच्छी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल Shahnaz Gill इस हादसे से पूरी तरह से टूट गई हैं. शहनाज सिद्धार्थ SidNaaz के सबसे करीब थीं, ऐसे में एक्टर के जाने के उनकी स्थिति काफी खराब हो गई है



सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार से ठीक पहले शहनाज की फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वह फूट फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं. शहनाज की ये फोटोज फैंस की भी आंखें नम करने वाली हैं. शहनाज का दर्द उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रहा है. आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती बिग बॉस 13 से हुई थी.


