April 22, 2026

Fact Check: सिद्धार्थ शुक्ला के आखिरी पलों का VIDEO हुआ वायरल, जानिए इसकी पूरी सच्चाई

1630674019-1033

बीते गुरुवार को टीवी के जाने-माने कलाकार और बिग बॉस-13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर हो गया। जब से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर आई है, उनसे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है।


वायरल वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में एक शख्स सीढ़ियों पर जाकर बैठता हुआ नजर आता है। फिर ये शख्स अपने सीने को दबाते नजर आता है। वीडियो में उसकी बैचेनी को साफ देखा जा रहा है। अंत में वो शख्स बेहोश होकर गिर जाता है।

क्या है सच्चाई?
वायरल वीडियो देखने पर साफ जाहिर है कि ये एक सीसीटीवी फुटेज है और इसके पहले फ्रेम में 25 अगस्त 2021 का डेट स्टैम्प लगा हुआ है।

वहीं, ट्विटर यूजर अरुण देशपांडे ने 1 सितंबर को इसी वीडियो को शेयर करते हुए बताया था कि बंगलौर में 33 वर्षीय शख्स को जिम में वर्कआउट करने के बाद हार्ट अटैक आया।


You may have missed