July 4, 2026

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 34 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना वायरस के 34 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 46 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत है.


छत्तीसगढ़ में 9 लाख 90 हजार 757 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 354 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 557 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 27 हजार 468 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.

छत्तीसगढ़ में आज 6 सितंबर को 11 जिलों राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर और बीजापुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है

10 जिलों दुर्ग, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, सुकमा और कांकेर में 1-1, रायपुर, कोरिया और दंतेवाड़ा से 2-2, जांजगीर-चांपा से 3, रायगढ़ से 4, बलौदाबाजार और कोरबा से 5-5 कोरोना मरीजों की पहचान हुई. कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है


You may have missed