April 20, 2026

छत्तीसगढ़: पिकनिक मनाने गए लोग अचानक नदी में बाढ़ आने से फंसे

Tourist Place Rani Dahra

कवर्धा। जिले के पर्यटन स्थल रानी दहरा में रविवार को पिकनिक मनाने गए लोग अचानक नदी में बाढ़ आने से फंस गए। बोड़ला ब्लाक के ग्राम बैरख में पहाड़ों के बीच लगभग 90 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।


रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने गए थे,तभी अचानक से नदी में बाढ़ आ गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि,जो जहां था वही फंस गया। फंसे लोगों में महिलाए और बच्चे भी शामिल थे। 4 से 5 घंटे तक नदी में बाढ़ की स्तिथि रही।

इस बीच कुछ लोगो ने गाड़ी में रखे रस्सी के सहारे नदी पार करने की कोशिश भी की लेकिन सफल नही हो पाए। आश्चर्य की बात रही कि 5 घण्टे तक लोग फंसे रहे लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी।

प्रशासन द्वारा हर बार सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा जरूर करता है,लेकिन स्तिथि हमेशा विपरीत रहती है। अच्छी बात यह है कि,किसी प्रकार से कोई जनहानि नही हुई।


You may have missed