April 18, 2026

120 फीट की ऊंचाई पर रस्सी बांधकर उल्टा लटका, 4 घंटे बाद नीचे उतरा तो बिगड़ी तबीयत

IMG_20210906_194341

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौकाने वाला खबर सामने आया है, सोमवार को एक युवक जान देने के लिए हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक युवक के टावर पर चढ़े होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब 6 माह पहले भी युवक टावर पर चढ़ गया था। तब उसने आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर परेशान करने और रुपए मांगने का आरोप लगाया था। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम नकटीखार निवासी दूज राम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव में ही घर के पास लगे बिजली के टावर पर चढ़ गया है। करीब 120 फीट ऊंचे टावर पर दूज राम ने खुद के पैर रस्सी से बांध लिए हैं और उल्टा लटका हुआ है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ ही डायल 112 की टीम और चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। वे करीब दो घंटे से दूज राम को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है।

आबकारी विभाग पर वसूली का आरोप लगा चढ़ा था टावर पर
इससे पहले 22 फरवरी को भी युवक टावर पर चढ़ गया था। तब उसने आरोप लगाया था कि पीने के लिए बनाई गई महुआ शराब को जब्त कर आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने उससे 10 हजार रुपए मांगे थे। उसकी पत्नी की भी तबीयत खराब है और उसके इलाज में सारे रुपए खर्च हो चुके हैं। खेत को भी गिरवी रखा है। ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है और जान देना चाहता है। हालांकि समझाने पर उतर आया था।


You may have missed