Corona Virus Third Wave : राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, मंत्री ने कहा जल्द होगा पाबंदियों का ऐलान
नागपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर में कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर की दस्तक हो गई है. इस बात की जानकारी राज्य के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने सोमवार को दी है. शहर में लगातार दो दिनों से दहाई की संख्या में मिल रहे संक्रमण के मामलों के चलते उन्होंने यह बात कही है.


कोविड-19 महामारी की पिछली दोनों लहरों में महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित राज्य था. दूसरी लहर से उबरने के दौरान ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राज्य में तैयारियों की बात कही थी. हाल ही में उन्होंने तीसरी लहर (COVID-19 3rd Wave) को लेकर भी चेतावनी जारी की है.
राज्य कैबिनेट मंत्री राउत ने हाल ही में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी. उन्होंने संकेत दिए हैं कि स्थानीय प्रशासन जल्द ही संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए पाबंदियों का ऐलान कर सकता है. इस बैठक में राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य समेत कई सरकारी विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा, ‘शहर में तीसरी लहर अपने पैर जमा चुकी है क्योंकि दो दिनों में दोहरे अंक में संक्रमण के मामले देखे गए हैं.’

