BREAKING : अक्षय कुमार की मां का निधन, अस्पताल में कराया गया था भर्ती
नई दिल्ली। Akshay Kumar mother Aruna Bhatia passed away : अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते कुछ दिन पहले मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अक्षय ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह मेरी रीढ़ थीं। अक्षय ने कहा कि फैंस और शुभचिंतकों ने उनके लिए जो प्रार्थनाएं की, उसका मैं सम्मान करता हूं।


अरुणा भाटिया ने बेटे के 54वें जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार का बर्थडे 9 सितंबर को आता है। अक्षय ने ट्वीट में लिखा- मेरी मां मेरी रीढ़ थीं। मैं आज अपने भीतर ऐसा दुख महसूस कर रहा हूं, जिसे मैं सह नहीं सकता हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया शांति से आज सुबह इस दुनिया से विदा हो गईं। अब वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल जाएंगी। ओम शांति।

