छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : प्रदेश में फिर बढ़े कोरोना के मरीज, देखें रायपुर और धमतरी समेत सभी जिलों से आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना वायरस के 25 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 18 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत है.


छत्तीसगढ़ में 9 लाख 90 हजार 843 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 396 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 558 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 20 हजार 891 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.
छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में आज कोरोना वायरस के एक भी नए मामले सामने नहीं आए हैं. जिसमें बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोंडागांव, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर शामिल है. वहीं 9 जिलों दुर्ग, बालोद, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, कोरिया, जशपुर और बस्तर में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं.
कोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है. प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 सितंबर को 400 से नीचे पहुंच गई है.
आज 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 18 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/JpxZOq3ml7
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 9, 2021

