November 21, 2026

CG में ट्रिपल मर्डर : मां, बेटे और ससुर की गला रेतकर ह्त्या, खौफनाक वारदात से इलाके में हड़कंप

murder1_19491491

अंबिकापुर। Ambikapur News: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में बुजुर्ग उसकी बहू और पोता शामिल है घटना देर रात की बताई जा रही है। धारदार हथियार से तीनों की हत्याकी गई है।


 

उदयपुर के लैंगा गांव में तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतकों में मेघुराम 50 वर्ष उसकी बहू कलावती 27 वर्ष तथा पोता चंद्रिका 10 वर्ष शामिल है। तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।मृतक मेघुराम का शव घर से बाहर बाड़ी में मिला है। उसके गर्दन में वार किया गया है।अचानक हमले से बचने संभवतः वह जान बचाकर भाग रहा था लेकिन हमलावरों ने घर के बाहर उसकी हत्या कर दी है।मासूम पोते की भी बेरहमी से हत्या की गई है। उसका भी शव घर के बाहर मिला है।

 

महिला की रक्तरंजित लाश कमरे के भीतर पड़ी थी। खाट में सोए अवस्था मे ही परिवार के किसी सदस्य पर वार किया गया है। खाट और उसके नीचे खून बिखरा हुआ था।घर का सामान अस्त-व्यस्त है। इसे लूट की नीयत से दिखाने की कोशिश से जोड़कर पुलिस देख रही है।घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। हत्या की वजह और हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।मृतका के पति की मौत पहले ही हो चुकी है।वह बेटे और ससुर के साथ ही रहती थी।

 

गांववाले भी अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस घटनास्थल पर पंचनामा के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है।गांववालों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा था कि मृतकों का किसी से कोई विवाद तो नहीं था।जमीन तथा पारिवारिक संबधो को लेकर पुलिस गांव के पंचायत प्रतिनिधियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है।


You may have missed