May 6, 2026

WhatsApp पर जल्द आने वाला है एक और धासु फीचर्स : WhatsApp पर चुने गए कॉन्टैक्ट से भी

WHATSAPPPP

वॉट्सऐप (WhatsApp) अपनी प्राइवेसी सेटिंग (Privacy Setting) को अपडेट करने पर काम कर रहा है, जिससे यूज़र्स चुने हुए कॉन्टैक्ट से अपना लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो और स्टेटस अपडेट छुपा सकेंगे. मौजूदा समय में यूज़र को तीन ऑप्शन-Everyone, My Contacts या Nobody को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है. ये फीचर उनके लिए बहुत काम आएगा जो चाहते हैं कि उनकी फोटो, स्टेटस और लास्ट सीन कुछ लोगों को छोड़कर सबको दिखाई दे.


WABetaInfo से मिली जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप अपनी प्राइवेसी को अपडेट करने पर काम कर रहा है, जो कि एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए होगा. लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो और अबाउट को चुने गए कॉन्टैक्ट से छुपाने वाले अपडेट में यूज़र को ‘My Contact Except….’ ऑप्शन मिलेगा, जो कि पहले Everyone, my contacts, और Nobody था.

WABetaInfo ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि iOS के लिए वॉट्सऐप में नई Last Seen प्राइवेसी सेटिंग देखी जा सकती है, जिसमें प्रोफाइल फोटो, और अबाउट स्टेटस मिलेगा.

इसके अलावा WABetaInfo की रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि जो यूज़र दूसरे कॉन्टैक्ट के लिए अपना वॉट्सऐप लास्ट सीन छुपा रहे हैं, वह उस कॉन्टैक्ट का भी लास्ट सीन नहीं देख पाएंगे. इसी तरह स्टेटस के लिए भी है कि जिसके लिए आपने अपना डिसेबल किया है, आप भी उसका एक्टिव स्टेटस नहीं देख पाएंगे.

जानकारी के लिए बता दें कि 2017 में वॉट्सऐप ने My Contact Except..को स्टेटस के लिए प्राइवेसी सेटिंग फंक्शन पेश किया था.

मैसेज के लिए रिएक्शन ला रहा है WhatsApp…
वॉट्सऐप वेब जल्द ही एक शानदार फीचर लाने वाला है, जो आपके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ ऐप पर रिएक्शन देने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देगा. कंपनी एंड्रॉयड और आईओएस पर अपने ऐप के लिए एक नए वॉट्सऐप वेब फीचर पर काम कर रही है. ये फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम के जैसा है, जो यूज़र्स को ऐप इस्तेमाल करने में और ज्यादा मजेदार बनाएगा. वॉट्सऐप वेब मैसेज रिएक्शन फीचर पर अभी काम किया जा रहा है.


You may have missed