राजधानी में कट्टा टिखाकर लूट : शराब दुकान के पास युवक से कट्टे की नोक पर
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थानाक्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर शराब दुकान के पास कट्टा की नोक पर मोबाइल छीन लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चमारगुडा थाना भाटापारा जिला बलौदाबाजार का निवासी एशवंत कुमार ध्रुव 20 वर्ष वर्तमान में झंडा चौक रायपुर में किराये के मकान में में रहता है। प्रार्थी ने शिकायत दर्ज करायी है कि वह वाल डिजाईन का काम करता 09 सितंबर को रात्रि 08-30 बजे एक व्यक्ति के आर्डर पर उसके दुकान के दीवाल का नाप लेने जा रहा था तभी अंग्रेजी शराब दुकान के पास ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा के पास एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से पैदल आकर कट्टा दिखाकर डरा धमका मोबाईल कीमत 20,500/- रूपये का लूटकर पैदल ट्रांसपोर्ट नगर ट्रक पार्किंग तरफ तेजी से भाग गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 25,27,392 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।

