April 28, 2026

चौंकाने वाला मामला : युवक को जिंदा करने शव को कीचड़ में लपेटा, फिर हुआ कुछ ऐसा

kichad me shav

धार। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सागोर में मृत युवक को जिंदा होने की आस में परिजनों ने शव को कीचड़ में रख दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार को काफी समझाइश देने के बाद युवक के शव को कीचड़ से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मोतीनगर इलाके में भागीरथ नाम के शख्स के मकान का काम चल रहा था।


इस दौरान मजदूर सलमान और इरफान टेप से बिजली की लाइन की दूरी को नाप रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ और दोनों को करंट लग गया। हादसे में सलमान की मौत हो गई और इरफान घायल हो गया। घायल को आस-पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है। उधर, सलमान की मौत होने के बाद एकत्रित हुई भीड़ में से किसी ने सलमान को कीचड़ में लपेटने की सलाह दी। इसके बाद सलमान के परिजनों और लोगों ने कीचड़ में लपेटकर करीब एक घंटे तक रखा, लेकिन सलमान के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई बाद में समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया।


You may have missed