April 19, 2026

BREAKING : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद का निधन, गाँधी परिवार को लगा बड़ा झटका

PicsArt_05-30-04.09.49

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes) का सोमावार को मंगलुरु में निधन हो गया. वह 80 साल के थे. फर्नांडिस को योग करते समय गिरने के बाद जुलाई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके सिर में चोट लगी थी जिसकी वजह से उनके मस्तिष्क में खून का एक थक्का बन गया था. इसे हटाने के लिए एक सर्जरी की गई थी. इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था.


इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार ने अस्पताल जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सदस्य ऑस्कर फर्नांडीस से मुलाकात की था और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी.

फर्नांडिस ने यूपीए सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के रूप में कार्य किया था कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले फर्नांडीस राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं. वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष भी थे.

ऑस्कर फर्नांडीस 1980 में कर्नाटक के उडुपी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे. वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से 1984, 1989, 1991 और 1996 में लोकसभा के लिए फिर से चुने गए थे. 1998 में, फर्नांडीस राज्यसभा के लिए चुने गए और वह 2004 में फिर से उच्च सदन के लिए चुने गए.


You may have missed