अजब-गजब प्रेम कहानी : पत्नी ने नाजायज रिश्ते का किया विरोध तो प्रेमिका को ही ले लिया गोद…
बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से एक अजब-गजब प्रेम कहानी (amazing love story) सामने आई है। जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान है। कहावत है कि प्रेम की कोई उम्र और सीमा नहीं होती, प्यार खुद ब खुद हो जाता है। पर ये सभी चीजें कहावतों, फिल्म और नाटकों तक रहे तो अच्छा है। लेकिन जब ये चीजें हकीकत के जीवन में सामने आ जाए तों स्थितियां बिगड़ जाती हैं।


ऐसा ही एक प्रेम का मामला पटना (love affair patna) से आया है। यहां तीन बच्चों के पिता एवं 45 वर्षीय शख्स को 20 वर्षीय युवती से प्रेम (love girl) हो गया। दूसरी ओर नाजायज प्रेम में पागल पति को लाइन पर लाने के लिए पत्नी (Wife) ने भी काफी प्रयास किए। परिवार के अन्य लोगों ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन तीन बच्चों के पिता रंजीत कुमार का दिमाग ठिकाने पर नहीं आया। यह देखकर पत्नी ने भी थक हारकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस (Police) ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला पटना के पुनपुन थाने इलाके स्थित कामेश्वर सिंह चौक के रहने वाले रंजीत कुमार कुमार से जुड़ा हुआ है। जो पहले से विवाहित हैं और 3 बच्चों के पिता भी हैं। ये अपनी एक पुत्री का विवाह भी कर चुके हैं। बताया गया है कि दो वर्ष पूर्व मसौढ़ी निवासी 20 साल की एक युवती को उन्होंने अपने घर में किराए पर कमरा दिया था।
युवती यहां अकेले ही उक्त कमरे में रहती थी। रंजीत को धीरे-धीरे उस युवती से प्रेम हो गया। युवती रंजीत कुमार से बिना झिझक मिलती औ बातचीत किया करती थी। जो पत्नी को सही नहीं लगा। साथ ही पत्नी ने इसका विरोध जताया। लेकिन रंजीत पर इसका असर नहीं हुआ। वहीं प्यार में अंधे रंजीत ने अपने नाजायज रिश्ते को जायज बताने के लिए एक माह पहले नॉटरी से गोदनामा भी बनवा लिया। जिसका पत्नी ने जमकर विरोध किया।
बच्चों ने भी पिता को खूब समझाया। पर पिता मानने के लिए तैयार ही नहीं थे। फिर दुखी होकर पत्नी ने अपने पति के खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी रंजीत कुमार को रविवार को अरेस्ट कर लिया। साथ ही रंजीत कुमार को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। बाद में सूचना मिलने पर 20 वर्षीय युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जहां से मां बाप अपनी बेटी को अपने साथ ले गए हैं

