April 19, 2026

छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट : जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…भारी बारिश के कारण गरियाबंद-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बंद

BHARI

रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते गरियाबंद जिला प्रशासन ने आगामी आदेश तक गरियाबंद-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 को आवागमन के लिए आगामी आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है।


ज्ञात हो कि मौसम विभाग ने गरियाबंद सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर सहित गरियाबंद और धमतरी जिले में भी पिछले दो दिन से रूक-रूककर लगातार भारी बारिश हो रही है।

जिसके कारण गरियाबंद जिले में कई इलाकों की सड़कें डूब गई है। चूंकि आज भी जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर गरियाबंद-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 को फिलहाल आगामी आदेश तक आवागमन के लिए बंद करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है।


You may have missed