April 18, 2026

रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा : टेक ऑफ़ के समय विमान से टकराया पक्षी, केंद्रीय मंत्री समेत 179 यात्री थे सवार

raipur airport 1

रायपुर. रायपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC469 A320 मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लैंडिंग के दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गई। पायलट की समझदारी व सूझबूझ से हादसा को टाला जा सका है। जिसके बाद विमान रनवे पर सुरक्षित उतार लिया गया। फ्लाइट में 179 यात्री सवार थे। सवार यात्रियों में केंद्रीय मंत्री व सीतापुर विधायक रेणुका सिंह सवार थी। घटना की पुष्टि एयर ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड ने कर दी है। घटना 10 बजकर 5 मिनट की बताई जा रही हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआइसी 469 रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी तभी फ्लाइट से पक्षी टकरा गई। यह हादसा रनवे नंबर 24 में हुआ। पायलट ने सतर्कता बरतते हुए से फ्लाइट को नीचे उतार लिया। जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हैं।

फ्लाइट के पक्षी से टकराने की बात पता चलते ही विमानन यात्रियों में दहशत फैल गई। फ्लाइट के नीचे उतरते ही यात्रियों को सुरक्षित ढंग से विमानतल ले जाया गया। कुछ देर तक विमानतल में हंगामे की भी स्थिति बनी रही। तब कहीं जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

 

 


You may have missed