April 20, 2026

बड़ा धमाका : चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, हादसे में एक शख्स के उड़ गए चिथड़े

BIKE BLAST

पंजाब के जलालाबाद में बीती रात बाइक में हुआ संदिग्ध धमाका (Bike Blast) सामान्य नहीं है. स्टेट फॉरेंसिक की टीम को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया. पंजाब में बाइक में हुए इस ब्लास्ट में एक शख्स की जान चली गई है. जलालाबाद में पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक मोटरसाइकिल से यह धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए, हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. धमाके की वजह को तलाशने के लिए एक्सपर्ट्स की टीम लगी हुई है.


रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया. इलाके में मौजूद लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए. पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट के बाद गंभीर हालत में घायल हुए शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

बाइक बिना नंबर की थी
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इलाके के दुकानदारों के मुताबिक बाइक बिना नंबर की थी और उस पर सवार शख्स पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही शख्स पीएनबी बैंक के नजदीक पहुंचा उसकी बाइक में ब्लास्ट हो गया. लोगों के मुताबिक शख्स के हाथ में केलों से भरा हुआ एक बैग था.

10 फीट तक उछल गया शख्स
धमाका इतना जोरदार था कि बैइक पर बैठा शख्स 10 फीट तक उछल गया और उसके चित्थड़े उड़ गए. इस ब्लास्ट में बाइक के परखच्चे भी उड़ गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों का ये भी मानना है कि बाइक की पेट्रोल की टंकी में आग लगने से धमाका हुआ. हालांकि बिना नंबर वाली बाइक होने के चलते संदेह की स्थिति और बढ़ गई है, इसलिए मामले को जांच एजेंसियां सीरियस ले रही हैं.


You may have missed