Gold/Silver Price: एक ही दिन में सोने-चांदी हुए 724 रुपये तक सस्ते, जानिए 10 ग्राम के नए भाव
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लौटी मज़बूती के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 491 रुपये तक सस्ता हो गया. वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 724 रुपये तक लुढ़क गए है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव गिरने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव है.


सोने की नई कीमतें (Gold Price 16 September 2021) – राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का भाव 491 रुपये गिरकर 45,735 रुपये पर रहा. इसके पहले बीते दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद यह 46,226 पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव 1786 डॉलर प्रति औंस पर नजर आया.
चांदी की नई कीमतें (Silver Price 16 September 2021) – एचडीएफसी सिक्योरिटीज द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 724 रुपये कम होकर 61,541 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया. इसके पहले अंतिम कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 62,265 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह भाव 23.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा.

