April 20, 2026

बड़ा हादसा : कच्चा मकान गिरने से दादी और नातिन की मौत, दर्दनाक हादसे से इलाके में पसरा मातम

MKAN GIRNE

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के मारो पुलिस चौकी के निकट खेड़ा गांव की है जहां तेज बारिश की वजह से बीती रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया हैं जहां सोए दादी एवम नातिन की मौत हो गयी है।


आज सुबह जब गांव वालों को दर्दनाक घटना की जानकारी मिली तो पूरे गांव में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारो चौकी पुलिस एवम राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँच चुके है।

नांदघाट थाना के मारो चौकी की पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नातिन और दादी कच्ची घर मे सोए थे रात भर हुई बारिश आए देर रात अचानक कच्चा मकान गिर गया जिसमें दबने से दोनो की मौत हो गयी है। मृतिका का नाम धनैया बाई यादव उम्र 80 वर्ष एवम ईश्वरी यादव 20 वर्ष बताया जा रहा है।

क्षेत्र में लगातार बारिश की वजह से दीवाल ढहने से जिले में इस वर्ष का यह दूसरा मामला है इससे पहले साजा क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में दीवाल ढहने की 2 बच्चे की मौत की घटना सामने आई थी।


You may have missed