May 18, 2026

T20 BREAKING : विराट कोहली ने किया टी20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान

virat3

विराट कोहली ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान नहीं संभालेंगे. इससे ये साफ होता है कि विराट कोहली टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने जा रहे हैं. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा है कि वे टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे. बतौर टी20 कप्तान ये उनका आखिर टूर्नामेंट होगा. अब इस खबर के बाद उनके फैंस के काफी रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं.


कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने न सिर्फ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया बल्कि अपनी पूरी क्षमता से इसकी कप्तानी भी की. मैं हर किसी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने इस कप्तानी के दौर में मेरा समर्थन किया. साथी खिलाड़ियों, सपॉर्ट स्टाफ और सिलेक्शन कमिटी, कोचो और हर किसी ने जिसने भारतीय टीम के लिए प्रार्थना की मैं उनका शुक्रिया करता हूं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘बीते 8-9 साल से मैं तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं. बीते 5-6 साल से मैं तीनों का कप्तान हूं. मुझे लगता है कि टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में कप्तानी के लिए तैयार होने के लिए मुझे थोड़ा स्पेस छोड़ने की जरूरत है. टी20 कप्तान के तौर पर मैंने अपना सब कुछ दिया और मैं टी20 टीम में बल्लेबाज के तौर पर जुड़ा रहूंगा.’


You may have missed