काम से निकलाने पर नाराज कर्मचारी ने लगा दी मालिक की गाड़ी में आग, मामला दर्ज
रायपुर। शराबी कर्मचारी को काम से निकालने पर पिकअप वाहन में आग लगा दिया। मामले की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक महोबा बाजार डुमर तालाब रायपुर निवासी अब्दुल वहिद खान 35 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उसका केटला मैदान गुढिय़ारी में एवन पोल्ट्री फार्म के नाम से दुकान है। 17 सितंबर को रात 11 बजे प्रार्थी का कर्मचारी मनीष यादव ने कॉल करके बताया कि पोल्ट्री फार्म के बाहर खड़ी उसके पिकअप वाहन में किसी ने आग लगा दी है।
सुचना पाकर मौके पर पहुंचने पर गाड़ी जल रही थी जिसे मनीष यादव व पीडि़त ने बुझाया लेकिन तब तक गाड़ी जलने की वजह से काफी नुकसान हो चुका था। दुकान के अंदर जाकर सीसी कैमरा चेक करने पर पूर्व कर्मचारी राम कुमार निर्मलकर पिकअप वाहन में आग लगाते दिख रहा है जिसे वह शराब पीने की वजह से काम से निकाल दिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 427,435 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

