August 23, 2026

रायपुर में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में चली गोली : तीन बदमाशों ने किया युवक पर चाकू और पिस्तौल से हमला

golii

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में लूडो खेलने के दौरान चाकूबाजी और पिस्तौल की फायरिंग चली।चाकूबाजी में वीरेंद्र रात्रे नाम के एक युवक को सर और पेट में चोट आई है। वीरेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार यह घटना खमतराई स्थित जूटमिल का है। मिली जानकारी के मुताबिक कार में आये तीन बदमाशों ने पिस्तौल टिकाकर युवक पर फायर किया है। लेकिन फायर से युवक की जान बच गई। जिसके बाद आरोपी भरत ने वीरेन्द्र के सर और पेट पर चाकू से वार किया। जिससे युवक पूरी तरह से घायल हो गया। सभी आरोपी रामेश्वर नगर के बताए जा रहे है


You may have missed