May 5, 2026

नदी किनारे सेल्फी लेना मां और बेटे को पड़ा महंगा, दोनों की बहने से मौत

dubb

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की पर्यटन नगरी मनाली (Manali) जिले से सेल्फी लेने के चक्कर में पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है. यहां के वाहंग स्थित ब्यास नदी (beas River) में बहने से दिल्ली के 2 पर्यटकों की मौत हो गई है.


मृतकों में मां और उसका बेटा शामिल है.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मनाली पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. त्वरित कार्रवाई के कारण ही कम समय में दोनों मां और बेटे का शव बरामद कर लिया गया. पुलिस अधिकारी ने दोनों शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

दरअसल, ये घटना मनाली जिले आलू ग्राउंड के पास की है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक दिल्ली से मनाली घूमने आए मां-बेटे आलू ग्राउंड के समीप ब्यास नदी के किनारे सेल्फी खींच रहे थे. इसी दौरान ब्यास की तेज धारा में बह गए. उन्होंने कहा कि बहाव इतनी तेज था कि दोनों का शव घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर बरामद किया गया है.

जिसकी पहचान प्रीति भसीन (37) और पुलकित भसीन (12) के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक होटल एल्योर ग्रांड (Hotel Allure Grand) से सूचना मिली थी कि एक महिला और उसका एक बच्चा व्यास नदी में डूब गया है. इसकी सूचना पर एसएचओ टीम सहित मौके पर पहुंचे तो वहां पर एक महिला और उसके बेटे का शव बरामद किया.

नदी में पैर फिसलने के चलते गिरे मां-बेटे
एसपी कुल्लू ने बताया कि दोनों मृतक दक्षिण दिल्ली के बोरीवाला बाग स्थित हरनगर के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि महिला का 12 साल का बेटा पुलकित सेल्फी ले रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया. जिससे मां और बेटा दोनों नदी में गिर गए और डूब गए.

ऐसे में उसे बचाने के लिए होटल के एक कर्मचारी रवि ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाया. रवि को गंभीर रूप से चोटें आई हैं. महिला और उसके बेटे का शव घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर नदी से बरामद किया गया है. वहीं, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है.

 


You may have missed