May 6, 2026

प्रेमी जोड़े को घर से भागने की मिली ऐसी सजा : परिजनों ने जमकर की पिटाई, ग्रामीणों ने गले में टायर डालकर

couple gols

मध्य प्रदेश के धार जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े (Couple) को ऐसी सजा दी है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. गांव वालों ने प्रेमी जोड़े और उनकी सहयोगी नाबालिग लड़की को पहले तो जमकर पीटा. और फिर उनके गले में टायर डालकर पूरे गांव में घुमाया गया. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकम में हड़कंप मच गया है.


जानकारी के अनुसार ये घटना 12 दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन इस मामले का वीडियो अब सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये तीन को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्रेमी के साथ भागकर गुजरात चली गई थी युवती
एडिशनल एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि ये मामला 12 सितंबर का धार जिले के कुंडी गांव का है. गांव में रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी गोविंद के साथ 10 जुलाई को भागकर गुजरात चली गई थी. युवती अपनी नाबालिग दोस्त की मदद से घर से भागी थी. लड़की के घर से भागने के बाद परिजनों ने इस की शिकायत गंधवानी पुलिस थाने में की. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी.

लड़की के वापस आने के बाद परिजनों ने की खूब पीटाई
लड़की कुछ समय बाद गुजरात से वापस अपने घर लौटी. जब लड़की वापस आई तो परिजनों और ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े और इनका सहयोग करने पर वाली नाबालिग लड़की की खूब पिटाई की. इतना ही नहीं गांव वालों ने उनके गले में टायर डालकर पूरे गांव में घुमाया गया. ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया था. यह वीडियो अब सामने आया है. इस मामले मे पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

बेटी के घर से भागने पर नाराज थे परिजन
एडीशनल एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गंधवानी थाना पुलिस ने पूरे मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है. हालांकि दो आरोपी अभी फरार हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस जल्द ही उन्हे भी पकड़ लेगी. पुलिस ने बताया कि युवती के अपने प्रेमी के साथ भाग जाने से उसके परिजन काफी नाराज थे और इसलिए सबक सिखाने के मकसद से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया.


You may have missed