साड़ी में थी महिला इस वजह से रेस्टोरेंट में नहीं दी एंट्री, अब Video हो रहा जमकर वायरल
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं. इन दिनों फिर अचानक से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस पर बवाल तो होना ही था. सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला को साड़ी पहनने की वजह से दिल्ली के रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं मिली. वीडियो में महिला से कहा जा रहा है कि वह साड़ी में अंदर नहीं जा सकती.


अब ये वीडियो बहस का मुद्दा बन गया है कि आखिरकार किसी के पहनावे की वजह से उसे रेस्टोरोंट में एंट्री क्यों नहीं मिली. अब इस मामले ने इतनी तूल पकड़ी कि ये मुद्दा ट्विटर पर #Saree के साथ ट्रेंड कर रहा है. @ShefaliVaidya ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह कौन तय कर रहा है कि साड़ी ‘स्मार्ट वियर’ नहीं है? मैंने अमेरिका, यूएई के साथ-साथ यूके के सबसे अच्छे रेस्तरां में साड़ी पहनी है.
Who decides sari is not ‘smart wear’? I have worn sarees at the best restaurants in the US, UAE as well in UK. No one stopped me. And some Aquila Restaurant dictates a dress code in India and decides saree is not ‘smart enough’? Bizarre. pic.twitter.com/8c6Sj1RNha
— Shefali Vaidya. 🇮🇳 (@ShefVaidya) September 22, 2021
इसके आगे उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे किसी ने नहीं रोका और कोई अक्वीला रेस्तरां (aquila restaurant ) भारत में एक ड्रेस कोड बनाकर तय कर रहा है कि साड़ी स्मार्ट नहीं है! यह बेहद ही आश्चर्यजनक है. वहीं यूजर्स ने पूछा कि स्मार्ट पोशाक की ठोस परिभाषा क्या है कृपया मुझे बताएं? कृपया स्मार्ट पोशाक को परिभाषित करें ताकि मैं साड़ी पहनना ही बंद कर दूं.’ इस वीडियो को भारत सरकार के कई मंत्रालयों को टैग भी किया गया.
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग भड़क उठे. रेस्टोरेंट की इस हरकत से नाराज एक यूजर ने लिखा- क्या पहनना स्मार्ट है और क्या नहीं ये कौन तय करेगा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अगर ये सच है तो बेहद बुरा बर्ताव है. कई लोगों ने इस ‘भेदभावपूर्ण’ नीति का विरोध किया. इस घटना के बाद रेस्त्रां की रेटिंग पर असर हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मसले के सामने आने के बाद लोग रेस्टोरेंट को नेगेटिव रेटिंग दे रहे हैं.

