July 28, 2026

10 दिनों का टोटल लॉकडाउन का ऐलान : जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला…जाने किन्हें मिली छूट

lock2

श्रीनगर। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा+ वेरिएंट के फैल रहे मामलों ने एक बार फिर तीसरी लहर की चिंता बढ़ा दी है। हालात बिगड़ने के बाद कई राज्यों में फिर से लॉकडाउन की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच खबर आई है कि श्रीनगर जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया है।


मिली जानकारी के अनुसर श्रीनगर जिला प्रशासन ने 10 दिनों तक टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान प्रशासन ने सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश ​जारी किया है। हालांकि प्रशासन ने किराना/सब्जी/मांस/दूध की दुकानों को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही खुली रखने की छूट दी है।


You may have missed