पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, डीजल हुआ महंगा, जानें पेट्रोल का भाव
Petrol, Diesel Price Today: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने पेट्रोल-डीज़ल (Petrol-Diesel) के नए दाम जारी कर दिए है. देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने IOC) ने रविवार को को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी की है.


आईओसी ने डीजल की कीमतों में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है. हालांकि, रविवार को लगातार 21वें दिन पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 101.19 रुपये पर स्थिर है. वहीं, अब डीजल का दाम बढ़कर 89.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
आपको बता दें कि दो दिन पहले यानी शुक्रवार को डीजल के दाम में 19 दिन बाद 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी. लेकिन पेट्रोल के दाम स्थिर है. आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं. इसकी बड़ी वजह कच्चे तेल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी है. पिछले 4 दिन से कच्चे तेल की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं. यह बढ़ोतरी पिछले 3 साल का उच्च रिकॉर्ड है.
वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 77 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही हैं. एक दिन पहले ये कीमतें 77.65 डॉलर दर्ज की गईं. कच्चे तेल की ट्रेडिंग का हाल देखें तो यह अक्टूबर 2018 के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.
आज क्या हैं आपके पेट्रोल-डीज़ल के भाव?
दिल्ली में तेल की कीमतों पर गौर करें तो यहां पेट्रोल 101.19 पैसे प्रति लीटर वहीं, डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर वहीं, डीजल 96.68 पैसे प्रति लीटर है. हालांकि, अभी भी पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर पर बिक रहा है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 101.62 रुपये प्रति लीटर है जबकि एक लीटर डीजल का भाव 92.17 रुपये हो गया है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 98.96 रुपये और डीजल का भाव 93.96 रुपये रहा.

